कालपेट्टा का सुखद और शांत मौसम, इसे एक पर्यटन स्थल बना देता है जहां पर्यटक साल के किसी भी मौसम में आ सकते हैं। हालांकि,यहां की सैर का सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान होता है, दिसम्बर से फरवरी के बीच यहां का मौसम घूमने लायक होता है। मानसून और गर्मियों के दौरान यहां की सैर की सलाह नहीं दी जाती है।
कालपेट्टा में गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है। इन महीनों के दौरान, इस क्षेत्र का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होता है।
यह क्षेत्र दो मानसून के रास्ते में पड़ता है यानि दक्षिणपश्चिम और पूर्वोत्तर मानसून इसी क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, हालांकि कालपेट्टा में मानसून काफी विस्तृत होता है। यहां पर दक्षिणपश्चिम मानसून जून से आ जाता है और सितम्बर तक रहता है। इसके बाद, पूर्वोत्तर मानसून अक्टूबर से नवंबर आखिर तक इस क्षेत्र में रहता है। बारिश के दौरान कालपेट्टा में मूसलाधार बारिश होती है और पर्यटकों को इस दौरान यहां की सलाह नहीं दी जाती है।
कालपेट्टा में सर्दी का मौसम दिसम्बर से शुरू हो जाता है जो फरवरी के अंत तक चलता है। इस दौरान यहां का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। कालपेट्टा, केरल के उन कुछ स्थानों में से एक है जहां तापमान कम रहता है। कालपेट्टा की सैर के लिए सर्दी सबसे उम्दा मौसम है।