पौहुनरी का उंचा पर्वत पूर्वी हिमालय में तिब्बत एवं सिक्किम की सीमा पर स्थित है। यह चोटी कंचनजंगा से 75 किमी की दूरी पर, समुद्र तल से 7128 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस पर्वत के बारे में कुछ रोचक बातें हैं। इस पर पहली बार वर्ष 1911 में एक स्कॉटिश पर्वतारोही एलेग्जेंडर मिट्चेल केल्लास ने शेरपा समुदायों के दो लोगों के साथ चढ़ाई की थी। 80 वर्षों के बाद यह ज्ञात हुआ कि 1911 से 1930 के दौरान पृथ्वी पर की गई यह सबसे ऊँची चढ़ाई थी।



Click it and Unblock the Notifications