Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कंचनजंगा » मौसम

कंचनजंगा मौसम

कंचनजंगा का मौसम आम तौर पर पूरे वर्ष सुहावना रहता है। इस कारण यहाँ कभी भी आया जा सकता है। हालांकि मानसून के दौरान पर्यटक यहाँ आना पसंद नहीं करते क्योंकि बारिश के कारण यात्रा कठिन हो जाती है। यहाँ अधिक गर्मी नहीं होती इसलिए कंचनजंगा भ्रमण के लिए यह उत्तम समय है।

गर्मी

कंचनजंगा में गर्मियों का मौसम मार्च से मई तक रहता है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। सबसे अधिक तापमान मई महीने के दौरान होता है। सर्दियों के कपड़े साथ रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि यहाँ गर्मी बहुत कम होती हैं। कंचनजंगा भ्रमण का यह सबसे उत्तम समय है।

मानसून

यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून बारिश लाता है और यह मौसम जून के महीने में प्रारंभ होता है। जून के बाद बारिश कम हो जाती है एवं अक्टूबर से पर्यटकों का मौसम प्रारंभ हो जाता है।

सर्दी

ठंड का मौसम यहाँ दिसंबर से फरवरी तक होता है। तापमान -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर कभी नहीं जाता।