Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » काँचीपुरम » मौसम

काँचीपुरम मौसम

काँचीपुरम आने का सबसे बढ़िया मौसम अक्टूबर से फरवरी के बीच का होता है। भारी बारिश के बाद शरद ऋतु आरम्भ हो जाती है। ज्यादातर समय मौसम ठंडा और सुहावना बना रहता है। नवम्बर में सर्दियों की शुरूआत के साथ रातें और ठंडी हो जाती हैं लेकिन कँपकँपाने वाली नहीं होती। इसलिये अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय काँचीपुरम में घूमने फिरने के लिये आदर्श है।

गर्मी

काँचीपुरम में गर्मियाँ बहुत गर्म और शुष्क होती हैं इसलिये घर से बाहर निकलना असम्भव हो जाता है। तपता सूरज और चिलचिलाती धूप से आपको सिरदर्द और शरीर में पानी की कमी हो जायेगी। गर्मियाँ मार्च के मध्य से शुरू होकर मई के अन्त तक जारी रहती हैं। गर्मियों के दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। 

मानसून

शहर में मध्यम से भारी बारिश होती है लेकिन मौसम के सुहावने और अनुकूल तापमान होने के बावजूद घूमना फिरना मुश्किल हो जाता है। मॉनसून मई के अन्त से शुरू होकर सितम्बर तक जारी रहता है। मॉनसून के दौरान अधिकतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

सर्दी

काँचीपुरम में सर्दियाँ नवम्बर के मध्य से शुरू होकर फरवरी में समाप्त होती हैं। हलाँकि सुबह और दिन का समय काफी सुहावना होता है और रात में आपको भारी ऊनी कपड़ों की आवश्यकता नहीं होती है। रात में हल्की शॉल या जैकेट से काम चल सकता है। सर्दियों में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं आता और 21 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाता।