जैन कांच मंदिर का निर्माण जैन समुदाय द्वारा उनके धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्मृति में करवाया गया। इस मंदिर में भगवान् महावीर और तीर्थंकरों की मूर्तियाँ हैं। ये मूर्तियाँ एक विशाल छतरी के नीचे संगमरमर के मंच पर खड़ी हैं। यह मंदिर कमला टावर के पास माहेश्वरी महल में स्थित है।
जैसा कि नाम से पता चलता है मंदिर की सम्पूर्ण संरचना कांच और मीनाकारी से बनी हुई है। इसे पारंपरिक वास्तुकला शैली में बनाया गया है और यह बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। मंदिर की ज़मीन संगमरमर की बनी हुई है जबकि मंदिर की दीवारों और छतों को कलात्मक ढंग से कटे हुए कांच से सजाया गया है।
यह कला का एक उत्कृष्ट नमूना है। दीवारों पर कांच के भित्ति चित्र बने हुए हैं और जैन ग्रंथों में निहित शिक्षाओं को चित्रित करते हैं। मंदिर में भव्य मेहराब हैं जिन्हें दर्पणों से सजाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications