यद्यपि कानपुर में हवाई अड्डा है परन्तु यहाँ सप्ताह में दिल्ली से पांच और कोलकाता से तीन उड़ानें ही उपलब्ध हैं। अधिकाँश लोग लखनऊ हवाई अड्डे को प्राथमिकता देते हैं जो भारत के ने शहरों और मध्य पूर्व के कई देशों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लखनऊ कानपुर से लगभग 70 किमी. की दूरी पर स्थित है। लखनऊ हवाई अड्डे से आप कानपुर के लिए किराये की टैक्सी या बस ले सकते हैं।