Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कपूरथला » मौसम

कपूरथला मौसम

कपूरथला की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है। यात्री केवल यहां के मौसम से प्यार ही नहीं करेंगे, बल्कि यहां के उत्सव के माहौल में घुलमिल जाएंगे, क्योंकि इन महीनों में कई त्योहार और मेले होते हैं।

गर्मी

कपूरथला में ग्रीष्मकाल बहुत गर्म और शुष्क होता है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहत है, और इस समय यहां घूमना मुश्किल होता है।

मानसून

मानसून जून के अंत से या जुलाई के शुरू से शुरू होता है और मध्य सितंबर तक रहता है। जुलाई और अगस्त के महीनों में दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से भारी बारिश होती है, जो मध्य सितंबर तक कम हो जाती है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर मार्च तक रहता है, और जनवरी और फरवरी में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जाता है। इन महीनों मे, तापमान आसानी से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।