श्रीनगर हवाई अड्डा, कारगिल का नजदीकी एयरपोर्ट है जो गंतव्य स्थल से 206 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा, भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों जैसे - नई दिल्ली, मुम्बई, शिमला और चंडीगढ़ से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। पर्यटक, इस हवाई अड्डे से कारगिल तक पहुंचने के लिए टैक्सी को हॉयर कर सकते हैं। विदेशी पर्यटकों को इस गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा से होते हुए आना होगा।