Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कर्जत » मौसम

कर्जत मौसम

सुखद शांत ठंड और गर्म गर्मियां कर्जत के मौसम की विशेषता है। जून से अक्टूबर तक का समय न केवल औपचारिक पर्यटन गतिविधियों के लिए बल्कि रिवर रॉफ्टिंग और ट्रेकिंग के लिए भी उपयुक्त है।

गर्मी

कर्जत में गर्मियों का मौसम मई से जून तक होता है। इस दौरान तापमान निम्नतम 27 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक होता है। अप्रैल और मई के महीने विशेष रूप से गर्म होते हैं – यही कारण है कि पर्यटक इस मौसम में यहाँ आना पसंद नही करते।

मानसून

कर्जत में जुलाई के महीने से प्रारंभ होकर सितंबर के महीने तक चलने वाला मानसून का मौसम एक स्वास्थ्यप्रद मौसम होता है। यहाँ सामान्य वर्षा होती है और इस संपूर्ण स्थान को एक स्वर्गीय रूप प्रदान करती है।

सर्दी

दिसंबर से फरवरी तक रहने वाले ठंड के मौसम में कर्जत का मौसम ठंडा होता है जब अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस होता है।