Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » करूर » मौसम

करूर मौसम

करूर आने के लिए मानसून अंत और अक्तूबर से फरवरी महीनों में सर्दियों के दौरान साल का सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान मौसम हल्का और सुहावना होता है और यात्रा के अनुभव को सुखद बनाता है।

गर्मी

करूर की जलवायु अर्द्धउष्णकटिबंधीय होती है और गर्मियों में तापमान ज़रा अधिक होता है। मार्च और जून महीनों के दौरान तापमान 32डिग्री से. और 37डिग्री से. के बीच रहता है। इस शहर में आने के लिए यह समय अच्छा नहीं है क्योंकि तेज़ गर्मी आपकी यात्रा के अनुभव को सुखद नहीं रहने देती।

मानसून

जून से अक्तूबर के बीच मानसून के दौरान करूर में मध्यम बारिश होती है। इस समय होने वाली बारिश तेज़ गर्मी से राहत प्रदान करती है। मानसमन के अंत तक तापमान बहुत सुहावना हो जाता है।

सर्दी

करूर में सर्दियाँ दिसंबर से फरवरी तक होती है। साल के इस भाग में मौसम सुहावना होता है। तापमान 17डिग्री से. और 28डिग्री से. के बीच रहता है। इस शहर में आने के लिए यह समय अच्छा होता है।