Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कासरगोड » मौसम

कासरगोड मौसम

कासरगोड की यात्रा के लिए सितम्बर और अक्टूबर सबसे अच्छा समय है। इस समय यहाँ का मौसम अत्यंत सुहावना होता है। तो सितम्बर के महीने में सामन पैक करें और इस ख़ूबसूरत, छोटे से शहर की ख़ूबसूरती का मज़ा लेने के लिए निकल पड़ें!कासरगोड आपको निराश नहीं करेगा।

गर्मी

कासरगोड में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है। इसीलिए इस समय कासरगोड की यात्रा करना उचित नहीं। मार्च - मई के महीने में तापमान 20-30'C के बीच रहता है। मई में यहाँ सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

मानसून

जून में दक्षिण पश्चिम मानसून हवाओं की वजह से कासरगोड में भारी वर्षा होती है। औसत वर्षा 3500 मिमी होती है। मानसून जून के महीने से शुरू होता है और अगस्त के महीने तक रहता है। अगस्त के अंत की ओर मौसम सुखद हो जाता है।

सर्दी

कासरगोड में शीतकाल दिसम्बर से लेकर मार्च तक रहता है। इस समय यहाँ काफी ठण्ड रहती है। तापमान 18 - 25 डिग्री के आस पास रहता है। ठण्ड के कारण यहाँ का मौसम अत्यंत सुखद हो जाता है और आप यात्रा का आनंद ले सकते हैं।