Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कौसानी » मौसम

कौसानी मौसम

कासौनी घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और जून के बीच होता है।

गर्मी

(मार्च से मई): कौसानी में गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होता है जो कि मई तक रहता है। गर्मियों में भी यहां का मौसम सुखद और आरामदायक ही रहता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 25 डिसी और न्यूनतम तापमान 11 डिसे रिकॉर्ड किया गया है। गर्मी के समय में यहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं।

मानसून

(जून से अगस्त): कौसानी में बरसात का मौसम जून से अगस्त तक रहता है। इस दौरान यहां औसत वर्षा ही होती है। हालांकि सड़क काफी फिसलन भरी हो जाती है, इसलिए बरसात के मौसम में कासौनी जाना अच्छा नहीं माना जाता है।

सर्दी

(अक्टूबर से फरवरी): ठंड का समय अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिसे, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिसे रिकॉर्ड किया गया है। दिसंबर और जनवरी के समय भारी बर्फबारी होती है।