Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » काजीरंगा » मौसम

काजीरंगा मौसम

नवंबर से लेकर मई तक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए खुला रहता है। बाकी समय में भारी वर्षा के कारण, उद्यान पर्यटकों के लिए बंद रहता है। मानसून के बाद के महीनों में मौसम बहुत सुहावना हो जाता है और यात्रा करने के लिये आदर्श समय है। जब गर्मी चरम पर होती है तो कई सारे जानवर दिखाई पड़ सकते हैं।

गर्मी

काजीरंगा में गर्मियों के महीने मार्च, अप्रैल और मई हैं। ये गर्म महीने हैं, और यहां दर्ज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहता है और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यह एक शुष्क मौसम है जब तेज़ हवाएं भी चलती हैं। मई में कई जानवरों को देखा जा सकता है।

मानसून

मानसून दुनिया के इस भाग में भारी वर्षा लेकर आता है, जिस वजह से उद्यान के ज्‍यादातर भाग में बाढ़ आ जाती है। मॉनसून जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में रहता है। उद्यान पर्यटकों के लिए इन महीनों के दौरान बंद रहता है। काजीरंगा में 2220 मिलीमीटर की वार्षिक वर्षा होती है। एक बार में उद्यान में 5-10 दिनों के लिए पानी भर सकता है।

सर्दी

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सर्दियों के महीने नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी हैं। मानसून के दौरान औसत तापमान 5 डिग्री और 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है। सर्दियों के दौरान मौसम बहुत हल्का होता है और इसीलिये भारी संख्‍या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह उद्यान में पीक सीजन है।