केदारनाथ पर्वत पश्चिमी गढ़वाल के हिमालय में स्थित है। इसमें केदारनाथ और केदारनाथ गुम्बद नाम के दो पहाड़ हैं जिसमें कि केदारनाथ गुम्बद मुख्य चोटी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 2 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटी पहाड़ी है। इन दो पहाड़ियों को गंगोत्री के दक्षिणी भाग की तीन सबसे ऊँची चोटियों में गिना जाता है। इसके साथ ही केदारनाथ गुम्बद के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्कीइंग के लिये ढलाने हैं जो साहसिक गतिविधि में रूचि रखने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।



Click it and Unblock the Notifications