केसरोली दिल्ली से 155 किलोमीटर की दूरी पर जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक छोटा सा गाँव है जो राजस्थान के अलवर जिले में आता है। इस गंतव्य को 14 सदी में बने एक किले के लिए जाना जाता था जो अब एक हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया है।
केसरोली भारत की प्राचीन जगहों में से से एक है महाभारत काल में भी इस शहर का विवरण मिलता है जहाँ इसे मत्स्य जनपद के रूप में जाना जाता था। यहाँ आने वाले पर्यटक हिल फोर्ट के अलावा विराटनगर स्थित बौद्ध विहार भी देख सकते है । लोगों का मानना है कि इस स्थान पर पांडवों ने भेष बदल कर अपने निर्वासन के अंतिम दिन बिताये थे।
क्या है केसरोली में ?
केसरोली हिल फोर्ट के अलावा अपने हरे भरे परिदृश्य के लिए भी बहुत प्रसिद्द है। अलवर में पड़ने और दिल्ली के करीब होने के कारन सप्ताहांत में यहाँ पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। केसरोली में विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी बहुत कुछ है।
केसरोली पहुंचना
इस गांव तक वायु, रेल और सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा केसरोली का निकटतम एयरबेस है, जबकि अलवर रेलवे स्टेशन यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन है। चूंकि यह गांव दिल्ली - जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, अतः यहाँ आसानी से सड़क मार्ग द्वारा भी पहुंचा जा सकता है।
कब जाएं केसरोली ?
केसरोली पहुँचने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है इस समय यहाँ का मौसम काफी हद तक ठंडा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications