केसरोली में स्थित व 14वीं सदी में निर्मित ये किला अब एक हेरिटेज होटल बन चुका है । ये किला एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है जहाँ से आने वाले पर्यटक गाँव की खूबसूरती और उसके हरे भरे वातावरण को निहार सकते हैं । इस किले का निर्माण 6 सदी पूर्व यदुवंसी राजपूतों द्वारा किया गया था जो भगवान कृष्ण के वंशज माने जाते हैं । सुरक्षा और युद्ध के दृष्टिकोण से इस किले को बेहद मजबूत बनाया गया था।
समय के साथ साथ इस किले पर कई अलग अलग शासकों ने अपना झंडा फहराया। पहले इस किले पर मुग़लों, जाटों और 1775 के बाद जब अलवर राज्य की स्थापना हुई तब यहाँ इस किले पर राजपूतों ने अपना शासन किया। यह किला कई राजवंशों की उत्पत्ति और उनके विनाश का गवाह रहा है।
अब इस किले को कमांडर मंगल सिंह द्वारा नीमराना हेरिटेज को लीज पर दे दिया गया है जिसे इनके द्वारा एक आलिशान होटल में तब्दील कर दिया गया है। यह होटल अपनी खूबसूरत नक्काशी और धनुषाकार बरामदे के कारण हमेशा ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है और आज इसका शुमार भारत के सबसे अच्छे हेरिटेज होटलों में है।



Click it and Unblock the Notifications