आंध्र प्रदेश के खम्माम जिले में स्थित पालार झील, भारत की सुंदर झीलों में से एक है। यह झील पालार गांव का एक हिस्सा है जो खम्माम जिले के कुसुमंची मंड़ल में निहित है। यह झील शहर से लगभग 30 किमी दूर स्थित है और यहां तक सड़क मार्ग द्वारा बड़ी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
यह मानव निर्मित झील वास्तव में लाल बहादुर नहर नामक बाईं नहर के लिए एक संतुलन जलाशय है, यह नागार्जुन सागर परियोजना के तहत बनाई गई थी। यह झील 1748 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में बनाई गई है और इस में 2.5 टीएमसी पानी को संग्रह करने की क्षमता है। झील के पानी को, सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाता है और यह स्थान मत्स्य-पालन केन्द्र का एक प्रसिद्ध स्थान है।
पालार झील, खम्माम का एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है क्योंकि यह कई जल क्रीड़ाएं एवं साहसिक क्रियाकलापों को प्रदान करता है। इस झील में कई किस्म के झींगे और मछलियां हैं जिन्हें केवल पाला ही नहीं जाता, बल्कि बनाकर पर्यटकों को व्यंजन के रुप में परोसा भी जाता है।
पालार के निकट ही वायार झील है जोकि एक अन्य पिकनिक स्थल है। खम्माम शहर की यात्रा करने आए सैलानी अपनी यात्रा को और आनंददायक बनाने के लिए इन स्थानों की सैर भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications