खम्माम में कोई हवाई अड्ड़ा नहीं है। गन्नवरम हवाई अड्ड़ा खम्माम का निकटतम हवाई अड्ड़ा है, यह एक घरेलू हवाई अड्ड़ा है। हैदराबाद का राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्ड़ा खम्माम का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड़ा है और यह खम्माम शहर से लगभग 298 किमी दूर है। खम्माम में हवाई अड्ड़ा बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। उड़ान द्वारा हैदराबाद आने वाले सैलानी टैक्सी या बस द्वारा खम्माम पहुंच सकते हैं।