Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » खंडवा » मौसम

खंडवा मौसम

सर्दियों का मौसम खंडवा की सैर के लिए सबसे अच्छा मौसम है। वातावरण काफी सर्द और सुखद रहता है, और मौसम किसी भी रुप में यात्रा में बाधा पैदा नहीं करता। इसके अतिरिक्त, इस अवधि में, शहर में दुर्गा पूजा से लेकर शिवरात्रि तक कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं। इस मौसम में पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती है, इस लिए पहले से ही टिकट बुक करालें।

गर्मी

गर्मियों में खंडवा का वातावरण बहुत गर्म और शुष्क हो जाता है। मार्च और मई के महीनों में गर्मी अपने शिखर पर होती है। गर्मियों में यहाँ का पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह मौसम खंडवा की सैर के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है क्योंकि यात्रा के दौरान आप निर्जलीकरण या लू का शिकार हो सकते है।

मानसून

जून में मानसून की शुरुआत के साथ खंडवा शहर के लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलती है। इस मौसम में तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। मौनसून में इस शहर में भारी वर्षा होती है। यह मौसम यात्रा के लिेए बिलकुल भी सही नहीं है क्योंकि वर्षा आपकी यात्रा में बाधा पैदा कर सकती है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक रहता है। जनवरी और फरवरी के महीनों में, सर्दियां अपनी शिखर पर होती है। सर्दियों में यहाँ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह शहर अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक बहुत खूबसूरत हो जाता है। इस मौसम में यात्री गर्म कपडे ले जाना ना भूलें।