नदी के किनारे बना देवबंध मंदिर, एक प्रसिद्ध मंदिर है जो तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है। यह सह्याद्री पर्वतशृंख्ला से घिरा हुआ, खोडाला के पास एक गाँव में स्थित है। यह खोडाला के केरवाड़ी में स्थित माउंटेन रेंज वाइल्ड कैंप के पास है।
देवबंध मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। विशेष अवसर जैसे गणेश उत्सव औरविनायक चतुर्थी पर यहाँ भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।
पहाड़ी क्षेत्र और शांत नदी के किनारे स्थित होने के कारण यह मंदिर ध्यान और शांति के लिए एक निर्मल स्थान है। मंदिर के आसपास का क्षेत्र भी एक पिकनिक स्थल है। इसके पीछे से देवबंध झरना भी देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications