चूंकि नागालैंड में केवल दीमापुर हवाई अड्डा अकेला है, इसलिये पर्यटकों को किफिर तक पहुंचने के लिए पहले दीमापुर की उड़ान लेनी होती है, फिर सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करनी पड़ती है। दीमापुर किफिर से 471 किलोमीटर की दूरी पर है और सड़क मार्ग में लगभग 8 घंटे लगते हैं। अन्य हवाई अड्डों के विकल्प के रूप में जोरहाट और गुवाहाटी हवाई अड्डे हैं।