कोदाचादरी का मौसम हरे भरे जंगल और तेज़ चलने वाली हवाओं के कारण ठंडा और शीतल रहता है। इस जगह पर गर्मियों में सुहावना मौसम होता है और सर्दी में ठंडा मौसम होता है।
(मार्च से मई): कोदाचादरी में गर्मी काफी मनोहर और ठंडी होती है क्यूंकि तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मी का मौसम सबसे अच्छा मौसम माना जाता है क्योंकि मौसम काफी सुहावना रहता है।
(जून से अगस्त): मानसून के समय कोदाचादरी में भारी बारिश होती है और मौसम ठंडा हो जाता है। पर्यटक इस समय में यहां आना पसंद नहीं करते क्यूंकि बाहर की गतिविधियां जैसे ट्रेक्किंग और पर्यटन में बारिश के कारण बाधा आती है।
(सितम्बर से फरवरी): सर्दी का मौसम कोदाचादरी में काफी ठंडा रहता है और तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। दिसम्बर के महीने में तापमान इससे भी नीचे तक गिर सकता है। मौसम सुहावना रहता है पर ठण्ड और कुहासा मिलकर बाहरी गतिविधि में रुकावट डालते हैं। सबसे अच्छा मौसम: सुहावने मौसम के कारण गर्मी का मौसम कोदाचादरी जाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है।