Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कोडुन्गल्लुर » मौसम

कोडुन्गल्लुर मौसम

कोडुन्गल्लुर का मिश्रित मौसम मानसून को छोड़कर पूरे वर्ष पर्यटकों को इस स्थान की सैर करने योग्य बनाता है। इस शहर की सैर के लिए उत्तम समय दिसंबर से फरवरी के बीच का है। अगस्त से नवंबर के बीच कई उत्सव मनाये जाते हैं अत: यह समय भी यहाँ की यात्रा के लिए उपयुक्त है।

गर्मी

कोडुन्गल्लुर में गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और मई तक रहता है। इस समय यहाँ का मौसम सूखा होता है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाता है। यह समय इस क्षेत्र के मंदिरों की यात्रा करने के लिए उपयुक्त है और यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ हल्के सूती कपड़े ले जाएँ।

मानसून

मानसून के दौरान कोडुन्गल्लुर का मौसम आद्र होता है जो जून के महीने से प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। इस शहर में बहुत भारी वर्षा होती है और लगभग पूरे चार महीने तक वर्षा होती है। जून और जुलाई के महीनों में यहाँ की यात्रा टालनी चाहिए क्योंकि भारी वर्षा बाहरी गतिविधियों में रूकावट डाल सकती है।

सर्दी

ठंड में मौसम हल्का और खुशनुमा होता है। यहाँ दिसंबर के महीने में ठंड का मौसम प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। इस मौसम के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। कोडुन्गल्लुर की सैर के लिए यह समय उत्तम रहता है।