Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कोट्टयम् » मौसम

कोट्टयम् मौसम

कोट्टयम् भ्रमण करने का आर्दश समय सितंबर से फरवरी के बीच का होता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुखद होता है।

गर्मी

कोट्टयम् की जलवायु, भूमध्‍य रेखीय है जो गर्म और आर्द्र होती है। यहां गर्मियां जून से सितम्‍बर तक पड़ती है, इस दौरान तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह साल का सबसे गर्म दौर होता है।

मानसून

मानसून का मौसम कई प्रबल बारिशों को लेकर आती है। यहां दक्षिण पश्चिम मानसून, मानसून के बादल जून से सितम्‍बर के बीच लाता है। इस दौरान मौसम खुशनुमा होता है लेकिन कोट्टयम् की सैर के लायक नहीं रह जाता है क्‍यूंकि इस समय भयंकर बारिश होती है।

सर्दी

कोट्टयम् में सर्दियों का मौसम दिसंबर से शुरू होता है और फरवरी के अंत तक चलता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाता है जबकि न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है जो साल का सबसे ठंडा दौर होता है।