Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कालीकट » मौसम

कालीकट मौसम

कालीकट की जलवायु उल्लेखनीय रूप से खुनुमा होती है जो पर्यटकों को पूरे वर्ष इस स्थान की सैर करने के लिए सक्षम बनाती है। हालांकि, जून और जुलाई के महीनों में जब यहाँ बहुत भारी वर्षा होती है तब यहाँ की यात्रा टालनी चाहिए। कालीकट घूमने के लिए उत्तम समय अगस्त (भारी वर्षा के तुरंत बाद) से फरवरी (गर्मियाँ प्रारंभ होने के पहले) के बीच होता है।

गर्मी

तटीय पट्टी के पास स्थित होने के कारण कालीकट की गर्मी आर्द्र गर्म होती है। गर्मी की उष्णता मार्च महीने में प्रारंभ होती है और मई के अंत तक रहती है। यह समय पक्षी अभयारण्यों और समुद्र तटों की सैर के लिए उपयुक्त होता है। गर्मियों के दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। यह सलाह दी जाती है कि वे यात्री जो गर्मियों के दौरान यहाँ की यात्रा कर रहे हैं वे अपने साथ हल्के सूती कपड़े और धूप का चश्मा ले जाएँ।

मानसून

कालीकट में मानसून के दौरान बहुत भारी वर्षा होती है जो जून के महीने में प्रारंभ होता है। यहाँ सितंबर के महीने तक भारी वर्षा होती है। यह समय इस क्षेत्र के बांधों और समुद्र तटों के भ्रमण के लिए उपयुक्त नहीं है। अगस्त और सितंबर में ओणम का मौसम रहता है और उत्सव के कारण शहर जीवंत हो जाता है।

सर्दी

कालीकट में ठंड का मौसम बहुत खुशनुमा और ताजगी प्रदान करने वाला होता है। इस मौसम के दौरान तापमान कम हो जाता है जो जलवायु की परिस्थितियों को स्वागतयोग्य बनाता है। बाहरी गतिविधियों जैसे ट्रेकिंग, समुद्र तट की सैर, दृश्य भ्रमण और नौका विहार के लिए ठंड का मौसम उपयुक्त होता है। यात्री हल्के ऊनी कपड़े ले जा सकते हैं क्योंकि रत के समय तापमान कुछ कम हो सकता है।