थाली, एक छोटा सा शांत वातावरण वाला गांव है जिसे लिटिल इंग्लैंड के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर असंख्य झीलें, पहाडियां और सुंदर घाटियां स्थित है जो इस क्षेत्र को बेहद सुंदर बनाती है। थाली, होसुर से 25 किमी. की दूरी पर स्थित है। तमिलनाडु और कर्नाटक से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
थाली में ट्रैक्स और हाईक्स सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। थाली में साल भर मौसम ठंडा रहता है, यहां गर्मियों का मौसम बेहद सुख प्रदान करने वाला होता है। थाली, कृष्णागिरि और बंगलौर से काफी नजदीक स्थित है। यहां का ठंडा वातावरण, पर्यटकों को आने के लिए बाध्य कर देता है।
प्रकृति के रंगों के अलावा, यहां देनकानीकोट्टाई किला भी स्थित है जिसे 1530 में पालयाकर बेकन के द्वारा बनवाया गया था। इस किले का काफी हिस्सा खंडहर में बदल चुका है लेकिन आज भी इतिहास के गवाह के रूप में खड़ा हुआ है। यहां आकर आप वेणुगोपाल स्वामी मंदिर भी दर्शन के लिए आसानी से जा सकते है। एक बार थाली की सैर के लिए अवश्य आएं।



Click it and Unblock the Notifications