Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कुचिपुड़ी

कुचिपुड़ी पर्यटन - संस्कृति और परंपराओं का गांव

5

कुचिपुड़ी आंध्र प्रदेश के दक्षिण भारतीय राज्य में कृष्णा जिले के मोवा मंडल के अंतर्गत आने वाला एक छोटा सा गांव है। गांव बंगाल की खाड़ी के काफी करीब है और कृष्णा नदी के पास स्थित है। यह सर्वविदित तथ्य है कि, कुचिपुड़ी की शास्त्रीय नृत्य शैली के नृत्य का नाम इस जगह से आया है और इसलिए इस जगह का नाम यह है।

कुचिपुड़ी गांव मोवा मंडल से करीब 6.4 किमी दूर है और नजदीकी महत्वपूर्ण शहर मक़्छलीपट्टनम से करीब 25.6 किमी दूर है। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद, कुचिपुड़ी गांव से 325 किलोमीटर की दूरी पर है।

कुचिपुड़ी में और आसपास के पर्यटक स्थल

कुचिपुड़ी गांव के निकट मुख्य पर्यटन स्थलों में से कुछ हैं विजयवाड़ा, कोनासीमा, गुंटूर और अमरावती शहर। इन शहरों का दौरा करने वाले पर्यटक, कुचिपुड़ी गांव के साथ जुड़े शास्त्रीय नृत्य शैली के कारण यहां की यात्रा करने का उद्देश्य बनाते हैं।

वास्तव में, कुचिपुड़ी का पूरा क्षेत्र उन पर्यटकों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है, जो खोई हुई कला और परंपराओं की खोज में यहां भीड़ जमाते हैं। कुचिपुड़ी गांव के पास उंदावल्‍ली गुफाएं, राजीव गांधी नेशनल पार्क, श्री वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, मोंगलराजपुरम गुफाएं और कनक दुर्गा मंदिर हैं।

कैसे पहुंचे

दुर्भाग्‍यवश इस गांव के पास अपना खुद का रेलवे स्‍टेशन नहीं है। निकटतम रेलवे स्‍टेशन विजयवाड़ा है और यही निकटतम हवाई अड्डा भी। यहां से गांव तक सड़क मार्ग द्वारा आसानी से जाया जा सकता है। कोई भी कुचीपुड़ी तक हैदराबाद या विजयवाड़ा होते हुए आ सकता है।

मौसम

कुचीपुड़ी का मौसम उष्णकटिबन्धी होता है। गर्मियां बहुत गर्म होती हैं, जबकि सर्दियां हलकी ठंडी। मॉनसून के मौसम में इस जगह पर मध्‍यम दर्जे की बारिश होती है।

 

कुचिपुड़ी इसलिए है प्रसिद्ध

कुचिपुड़ी मौसम

घूमने का सही मौसम कुचिपुड़ी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कुचिपुड़ी

  • सड़क मार्ग
    कुचीपुड़ी जाने के लिये सड़क मार्ग सबसे अच्‍छा जरिया है, विशेषकर चूंकि यहां पर न तो एयरपोर्ट है और न ही रेलवे स्‍टेशन है। हालांकि कई प्राइवेट ऑपरेटरों व सरकारी बसें कुचीपुड़ी से पड़ोसी शहरों के लिये उपलब्‍ध हैं। प्राइवेट बसें व वॉल्‍वो भी उपलब्‍ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कुचीपुडी का अपना रेलवे स्‍टेशन नहीं है। पर्यटक विजयवाड़ा तक ट्रेंस से पहुंच कर, वहां से टैक्‍सी या बस से कुचीपुडी गांव आ सकते हैं। विजयवाड़ा के लिये भारत के सभी बड़े शहरों से ट्रेनें उपलब्‍ध हैं। विजयवाड़ा जंक्‍शन के लिये आप एडवांस बुकिंग भी करवा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    कुचिपुड़ी का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है। निकटतम एयरपोर्ट विजयवाड़ा में है। हालांकि, गांव तक अच्छी सड़कों के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है। विजयवाड़ा के लिये मुंबई, हैदराबाद, दिल्‍ली और कोलकाता से नियमित उड़ानें हैं। आप एयरपोर्ट से सीधे टैक्‍सी लेकर कुचीपुड़ी तक पहुंच सकते हैं। या फिर विजयवाड़ा के सेंट्रल बस स्‍टैंड से कुचीपुड़ी के लिये बसें भी उपलब्‍ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue