कुरूदुमाले का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, हुबली एयरपोर्ट है जो यहां से 72 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह एक घरेलू हवाई अड्डा है। लेकिन अगर पर्यटक बाहरी देशों से आते है तो वह बंगलौर एयरपोर्ट से आ सकते है, बंगलौर एयरपोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, जहां से घरेलू और इंटरनेशनल दोनो प्रकार की उड़ाने भरी जाती है। इस एयरपोर्ट की कुरूदुमाले से दूरी 118 किमी. है।