ब्रह्मा सरोवर टैंक, थानेसर में स्थित एक पवित्र जलाशय है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुरूक्षेत्र को भगवान ब्रह्मा द्वारा विशाल यज्ञ से निर्मित किया गया था। यहां भगवान शिव का एक मंदिर भी है जहां एक पुल के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। यह टैंक, नबंवर में गीता जयंती के दौरान सुंदर दिखता है और दिसम्बर के शुरू में यहां दीपदान का आयोजन किया जाता है जिसमें पानी में जलती हुए दीपों को बहाया जाता है।
कहा जाता है कि इस कुंड में डुबकी लगाने से उतना ही पुण्य प्राप्त होता है जितना पुण्य अश्वमेघ यज्ञ को करने के बाद मिलता है। यह कुंड, 1800 फीट लम्बा और 1400 फीट चौडा है। इस कुंड में स्नान करने के लिए सूर्य ग्रहण और गीता जंयती के दौरान काफी भीड होती है।
नबंवर में गीता जंयती के दौरान और दिसम्बर में दीपदान के समय, यहां प्रवासी पक्षी भारी संख्या में आते है।