ओ. पी. जिंदल पार्क और म्यूजिकल फाउंटेन को ओ. पी. जिंदल के पुत्र नवीन जिंदल ने बनवाया है जो एक उद्योगपति है और संसद के सदस्य है। उन्होने इस पार्क को अपने पिता की स्मृति में बनवाया है जो अपनी मृत्यु 31 मार्च 2005 से पहले हरियाणा के बिजली मंत्री थे।
यह पार्क 14 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां बना हुआ म्यूजिकल फाउंटेन, उत्तर भारत के सबसे बडे संगीतमय फव्वारों में से एक है। यहां एक पार्क भी है जहां स्वर्गीय ओ. पी. जिंदल की चार फुट ऊंची धड़ तक की प्रतिमा लगी हुई है। पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन की काफी सुविधाएं है, यहां आकर हर उम्र के लोग मजे कर सकते है।
इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए स्पोर्ट सेक्शन, झूले, एक पिकनिक स्पॉट, वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए सीटऑउट, एक आकर्षक चिडियाघर, ध्यान लगाने के लिए एक बगीचा, एक जॉगिंग ट्रैक और एक खूबसूरत गुलाबों का बगीचा है। इस अनोखे पार्क में सभी के लिए कुछ न कुछ है।



Click it and Unblock the Notifications