श्री गुलजारी लाल नंदा, नेहरू, गांधी और पटेल के वर्ग के एक देशभक्त थे। उन्होने देश की सेवा, जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद श्रम मंत्री, गृह मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री के रूप में की।
अपने राजनीतिज्ञ कार्यकाल से सन्यास लेने के बाद, उन्होने कुरूक्षेत्र में अपना घर बनाया और अपना शेष जीवन यही व्यतीत किया और धार्मिक स्थलों की दशा सुधारी। उन्होने ही ब्रह्म सरोवर और थानेसर मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों की देखरेख में सहयोग प्रदान किया था। श्री गुलजारी लाल नंदा ने कृष्णा संग्रहालय बनवाया था।
श्री गुलजारी लाल नंदा की मृत्यु 15 जनवरी 1998 में हुई थी। हरियाणा सरकार ने उनकी स्मृति में एक खूबसूरत सा स्मारक बनाकर तैयार करवाया जिसे श्री गुलजारी लाल नंदा स्मारक के नाम से जाना जाता है, इसे कुरूक्षेत्र में ही विकसित करवाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications