गर्मियों के दौरान सबसे अच्छा समय यात्रा के लिए होता है।
यहां मई से अक्टूबर तक गर्मी का मौसम रहता है। गर्मियों में यहां का पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटक इस मौसम में यहां की हसीन वादियां देखने को तैयार रहें।
लाहौल में बारिश बहुत कम होती है। इस दौरान मौसम शुष्क और गर्म रहता है। रात में पारा तेजी से गिरता है और दिन में तापमान बढ़ जाता है। इस दौरान पर्यटक ऊनी कपड़े साथ ले जाना न भूलें।
लाहौल में भंयकर सर्दी पड़ती है जिसमें कपकपीं छूट जाती है। भारी बर्फबारी के कारण रास्ते कई दिनों तक बंद भी रहते है। पर्यटक सैर के लिए यह मौसम न चुनें तो बेहतर होगा।