Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लैंसडाउन » मौसम

लैंसडाउन मौसम

पर्वतों के बीच स्थित लैंसडाउन का वातावरण साल के बारह महीने बहुत मनोहर और सुखद बना रहता है। इस क्षेत्र में गर्मी बहुत कम और सर्दी बहुत ज्यादा पडती है। लैंसडाउन जैसे सुन्दर हिल स्टेशन की सैर मार्च से लेकर नवंबर महीने के बीच प्लान करें।

गर्मी

(मार्च से जून) लैंसडाउन में गर्मियाँ मार्च से शुरु होकर जून महीने तक रहती है। गर्मियों में यहाँ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। गर्मियों के सुहावने मौसम में इस सुन्दर हिल स्टेशन की सैर, यादगार साबित होगी।

मानसून

(जुलाई से सितंबर) लैंसडाउन में वर्षा जुलाई से लेकर सितंबर महीने तक होती है। कम वर्षा के कारण, मानसून में यहाँ का वातावरण काफी नम हो जाता है। पर पर्वतों पर छाई हरियाली को देखने का यह सबसे बढिया मौसम है।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी) लैंसडाउन में सर्दियाँ दिसंबर में शुरु होकर फरवरी महीने तक पडती हैं। सर्दियों में यहाँ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। जनवरी और फरवरी के महीने में यहाँ भारी बर्फबारी होती है।