शांति स्तूप, जम्मू एवं कश्मीर में लेह के चंग्स्पा के कृषि उपनगर के ऊपर स्थित है, जिसका निर्माण शांति संप्रदाय के जापानी बौद्धों ने कराया था। शांति स्तूप दो शब्द से मिलकर बना है एक शांति और दूसरा स्तूप स्तूप का शाब्दिक अर्थ खम्बा होता है जो बुद्ध की कहानियों का प्रतिनिधित्व करता है। इस स्तूप का निर्माण 1983 में परमपावन दलाई लामा के आदेश पर किया गया था । दलाई लामा ने आदेश देते हुए कहा था की ऐसा करने से भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को आम जन तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है। ये स्थान लेह से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो लेह पैलेस के पास स्थित है। इस स्तूप के निर्माण का पूरा काम 1991 में पूरा किया गया था और जिसका उद्घाटन 14 वें दलाई लामा तेनजिंग ग्यात्सो ने किया था। लेह आने वाले पर्यटक इस स्थान तक जीप और टैक्सियों के माध्यम से पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications