Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लेह » मौसम

लेह मौसम

लेह जाने के लिए मार्च से अक्टूबर का महिना सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय यहाँ का मौसम सामान्य रहता है और पर्यटक इस दौरान प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ ट्रेक्किंग और दूसरे एडवेंचर एक्टिविटी का मज़ा ले सकते हैं। पर्यटकों को गर्म कपड़े साथ में रखने की सलाह दी जाती है ताकि वह ठण्ड से बच सकें।

गर्मी

(मार्च से जून): गर्मी के दौरान अधिकतम तापमान ३३ डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। इस जगह का औसतन तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटकों को गर्मियों में लेह जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान तापमान सामान्य रहता है।

मानसून

(जुलाई से सितम्बर): मानसून के दौरान लेह में औसतन 90 मिलीमीटर वर्षा होती है।

सर्दी

(अक्टूबर से फरवरी): लेह में ठण्ड का मौसम अक्टूबर से फरवरी तक चलता है। इस क्षेत्र में काफी ज्यादा ठण्ड होती है और इस दौरान फ्रोस्ट बाईट होने की संभावना भी होती है। ठण्ड में भारी बर्फ़बारी होती है और इस दौरान यहाँ का तापमान -28 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।