Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लखनऊ » आकर्षण » बड़ा इमामबाड़ा

बड़ा इमामबाड़ा, लखनऊ

59

बड़ा इमामबाड़ा, एक विशेष धार्मिक स्‍थल है। इसे आसिफ इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है क्‍योंकि इसे 1783 में लखनऊ के नबाव आसफ - उद - दौला द्वारा बनवाया गया था। इमामबाड़ा, लखनऊ की सबसे उत्‍कृष्‍ट इमारतों में से एक है। एक परिसर में एक श्राइन, एक भूलभूलैया - यानि भंवरजाल, एक बावड़ी या सीढियोंदार कुआं और नबाव की कब्र भी है जो एक मंडपनुमा आकृति से सुसज्जित है।

इमामबाड़ा की वास्‍तुकला, ठेठ मुगल शैली को प्रदर्शित करती है जो पाकिस्‍तान में लाहौर की बादशाही मस्जिद से काफी मिलती जुलती है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी पाचंवी मस्जिद माना जाता है।

इस इमारत की डिजायन की मुख्‍य विशेषता यह है कि इसमें कहीं भी लोहे का इस्‍तेमाल नहीं किया गया है और न ही किसी यूरोपीय शैली की वास्‍तुकला को शामिल किया गया है। इस इमारत का मुख्‍य हॉल 50x16x15 मीटर का है जहां छत पर कोई भी सपोर्ट नहीं लगाया गया है। बड़ा इमामबाड़ा को यहां की भूलभूलैया के लिए जाना जाता है जहां कई भ्रामक रास्‍ते हैं जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनमें कुल 489 दरवाजे हैं। यह माना जाता है कि यहां एक लम्‍बा रास्‍ता भी था जो गोमती नदी की ओर जाता था, वर्तमान में इस रास्‍ते को बंद कर दिया गया है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jul,Thu
Return On
10 Jul,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jul,Thu
Check Out
10 Jul,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jul,Thu
Return On
10 Jul,Fri