कैसरबाग पैलेस को 1847 में अवध के नवाब वाजिद अली शाह के द्वारा बनवाया गया था। यह महल नवाब का ड्रीम प्रोजेक्ट था और वह इसे दुनिया का आठवां आश्चर्य बनाना चाहते थे। छत्तर मंजिल के पूर्वी भाग में स्थित, कैसरबाग पैलेस तरवली कोठी, रोशन-उद-दौला कोठी और चौलखी कोठी के पास स्थित है।
ब्रिटिश सरकार ने इस महल को उस दौरान नुकसान पहुंचाया जब उन्हे लगने लगा कि यह बागी, नवाबों के बीच अपनी पकड़ बनाता जा रहा है और स ाजिश रच रहा है, इसके बाद वाजिद अली शाह अपनी पत्नी के साथ कल्कत्ता को निर्वासित हो गए थे। नतीजतन, इस परिसर का एक बड़ा हिस्सा जिसमें कोर्ट, नवाब की कब्र और नवाब का निवास स्थान शामिल था, सभी को ध्वस्त कर दिया गया।
इस महल में शानदार खंभे और रेलिंग, हिंदू मंडप, सुंदर और मनमोहक मीनारें बनी हुई हैं। महल के मुकुट और मूर्तियों से स्पष्ट बयां होता है कि महल मुगल शैली और यूरोपीय शैली का मिश्रण है। युग की परंपराओं के अनुसार, इस महल में शाही महिलाओं के लिए अलग चैम्बर है। राजसी 12 दरवाजों वाली इमारत, महल के बीचों - बीच में खड़ी है।



Click it and Unblock the Notifications