महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय की स्थापना 1999 में पंजाब सरकार ने वीर सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि के रूप में की थी। यह जी. टी. रोड़ (लुधियाना – अमृतसर हाई वे) पर स्थित है और लुधियाना रेलवे स्टेशन से 6.7 किमी. की दूरी पर स्थित है।
संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर महाराजा रंजीत सिंह की एक बड़ी मूर्ति है। मूर्ति के बाजू में प्राचीन हथियारों के साथ साथ पर्यटक आय एन एस विक्रांत का एक बड़ा मॉडल भी देख सकते हैं। संग्रहालय में लाईट और साउंड शो भी आयोजित किये जाते हैं।
पर्यटक यहाँ उन पंजाबियों के बड़े चित्र देख सकते हैं जिन्होनें प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार जैसे परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र प्राप्त किये हैं। ब्रिटिश काल के भारतीय सैन्य दल की वर्दी भी यहाँ प्रदर्शन के लिए रखी गई है।



Click it and Unblock the Notifications