Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लुधियाना » मौसम

लुधियाना मौसम

लुधियाना की सैर के लिए उत्तम समय फरवरी से अप्रैल के बीच का है। इस दौरान मौसम खुशनुमा होता है इस शहर की यात्रा के लिए उचित होता है।

गर्मी

मई और जून के महीने सबसे अधिक गर्म होते हैं। यहाँ गर्म और सूखी गर्मी पड़ती है तथा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।

मानसून

मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। पूर्ववर्ती गर्मी के महीनों की तुलना में इस समय औसत तापमान में कुछ कमी आती है और आद्रता बढ़ती है।

सर्दी

अक्टूबर और नवंबर के महीने सूखे होते हैं हालांकि नवंबर का महीना कुछ ठंडा होता है। दिसंबर से फरवरी तक ठंड का मौसम होता है जब दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं।