Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लुंगलेई » मौसम

लुंगलेई मौसम

ठण्ड का महिना लुंगलेई जाने के लिए सबसे सही होता है क्योंकि इस समय मौसम काफी सुहाना रहता है। साहसी और उत्साही पर्यटक आसानी से लुंगलेई जिले के अपरिचित क्षेत्रों की खोज कर सकते हैं। हालांकि, इस मौसम में अपने साथ गर्म कपड़े ज़रूर रखें।

गर्मी

लुंगलेई में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती और इस दौरान यहाँ का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मार्च तक गर्मी की शुरुआत हो जाती है और मई के अंत तक गर्मी रहती है। यह समय लुंगलेई जाने के लिए अच्छा है क्योंकि यात्रा आसान होती है।

मानसून

जून के महीने में मानसून की शुरुआत होती है जो अगले तीन चार महीने तक रहता है। मानसून महीने के दौरान तापमान करीबन 26 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस दौरान भारी बारिश से जिले के कई क्षेत्र पहुँचने लायक नहीं रह जाते और इसलिए इस मौसम में यहाँ पहुँचने मुश्किल होता है।

सर्दी

अक्टूबर के अंत तक ठण्ड का आगाज़ हो जाता है और यह फरवरी तक रहता है। यह लम्बे ठण्ड के महीने काफी मनोरम होते हैं और तापमान हमेशा सही रहता है। इस समय तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। ठण्ड में यात्रा कर रहे पर्यटक गर्म कपड़े ज़रूर रखें।