भवानीपुर का नामकरण देवी दुर्गा के नाम पर किया गया है। यह जगह खूबसूरत मंदिरों के कारण पर्यटकों में खासा उत्साह जगाता है।
यह एक चर्चित तीर्थस्थल है। यहां बड़ी संख्या में मंदिर और तीर्थस्थान हैं। पूरे साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालू आते हैं।
मधुबनी का जयनगर मधुबनी पर्यटन का एक अभिन्न हिस्सा है। रेलमार्ग के जरिए यह अच्छे से जुड़ा हुआ है और यहां से नेपाल सिर्फ तीन किमी दूर है। जयनगर घूमने के दौरान आप कुछ बेहद शानदार मंदिर और प्रचीन व आधुनिक निर्माण के मेल को देख सकते हैं।
सौराठ एक खूबसूरत गांव है। यहां होनी वाली सौराठ सभा गच्ची एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह सभा काफी बड़ी होती है और इस दौरान मैथिल ब्राह्मण बड़ी संख्या में जन्म कुंडली के अनुसार लड़के-लड़कियों की शादी तय करते हैं।
झंझरपुर हिमालय के फुटहिल में स्थित है। पेड़ पौधे और प्राकृतिक बनावट के कारण यह जगह बेहद खूबसूरत है। झंझरपुर में इंद्र पूजा और दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 10 दिन तक मनाए जाने वाले इंद्र पूजा के दौरान भगवान इंद्र की पूजा-अर्चना की जाती है।
...