Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » महेश्वर » मौसम

महेश्वर मौसम

महेश्वर में मॉनसून के साथ-साथ सर्दियों के दौरान भी आया जा सकता है। हलाँकि यहाँ आने का सर्वश्रेष्ठ समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का है अर्थात सर्दियों के मौसम में जब मौसम पर्यटक गतिविधियों के लिये बिल्कुल सटीक होता है। चूँकि यह स्थान भगवान शिव को समर्पित है इसलिये यहाँ आने का आदर्श समय फरवरी और मार्च के महीने हैं जब महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

गर्मी

महेश्वर में गर्मियों का मौसम बहुत ही शुष्क और गर्म होता है। इस मौसम के दौरान न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहता है और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ जाता है। गर्मियाँ मार्च से शुरू होकर जून तक जारी रहती हैं। मई का महीना सबसे गर्म होता है और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। यहाँ आने का यह सही मौसम नहीं है।

मानसून

मॉनसून जुलाई से शुरू होकर सितम्बर तक जारी रहता है। ये महीने महेश्वर में सबसे अच्छे माने जाते हैं क्योंकि बारिश एक सीमा से अधिक नहीं होने के कारण इस दौरान घूमने-फिरने में कोई खास बाधा नहीं आती। मॉनसून के दौरान मौसम बहुत ही मजेदार रहता है।

सर्दी

19 डिग्री सेल्सियस के औसत न्यूनतम तापमान के साथ महेश्वर की सर्दियाँ बहुत कड़ाके की नहीं होती हैं। सर्दियों के महीने नवम्बर से फरवरी तक होते हैं। सर्दियों के दौरान महेश्वर में रहने पर पर्यटक आनन्द ले सकते हैं क्योकि मौसम ठंडा और आरामदायक बना रहता है। इसके अलावा यह समय घूमने के लिये सुहावना होता है।