Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » महोबा » मौसम

महोबा मौसम

महोबा की जलवायु सब-ट्रॉपिकल है। इसलिए यहां कड़ाके की गर्मी और ठंड पड़ती है। मानसून के समय बरसात भी अच्छी खासी होती है।

गर्मी

मार्च से मई के बीच गर्मी का मौसम रहता है। कभी-कभी यहां जून में भी गर्मी पड़ती है। मई के मौसम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस दौरान यहां का तापमान 25 डिसे से 40 डिसे तक रहता है।

मानसून

महोबा में बरसात का मौसम जुलाई से शुरू होता है और सितंबर तक रहता है। अगस्त में यहां सबसे ज्यादा बरसात होती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहते हैं और मौसम में काफी नमी रहती है। साथ ही यहां रुक-रुक कर या फिर मुसलाधार वर्षा होती है।

सर्दी

नवंबर से महोबा में ठंड पड़नी शुरू हो जाती है। यूं तो ठंड का मौसम फरवरी तक रहता है, पर फरवरी आते-आते मौसम काफी खुशगवार हो जाता है। ठंड के समय महोबा का तापमान 9 डिसे से 25 डिसे के बीच रहता है।