Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» महोबा

महोबा पर्यटन - उत्सवों का शहर

12

उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित महोबा अपने गौरवशाली इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यह एक छोटा सा जिला है और खजुराहो की वजह से भी जाना जाता है। चंदेलों के शासनकाल में खजुराहो में कई गुफाएं बनाई गई थी और उनके पत्थर पर मूर्तियों को उकेरा गया था। महोबा में चंदेलों ने 10वीं शताब्दी से लेकर 16वीं शताब्दी तक शासन किया था और यह चंदेल राजपूत की राजधानी हुआ करता था। पहले इस जगह को महोत्सव नगर नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर महोबा रख दिया गया

महोबा और आसपास के पर्यटन स्थल

महोबा में कई रोचक स्मारक, इमारत और धार्मिक स्थल हैं। गुखार पर्वत पर खूबसूरत शिव मंदिर है, जहां तांडव मुद्रा में भगवान शिव की प्रतिमा बनी हुई है।

मदन सागर झील में एक टापू पर स्थित ककरामठ मंदिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। यहां राहिला सागर के पश्चिमी छोर पर स्थित राहिला सागर सूर्य मंदिर 9वीं शताब्दी में बनाया गया तीर्थ स्थल है। आप चाहें तो चंडिका देवी मंदिर भी घूम सकते हैं। इसके अलावा गोखार पर्वत पर हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल भी हैं।

कैसे पहुंचे महोबा

हवाई, रेल और सड़क मार्ग से महोबा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

घूमने का सबसे अच्छा समय

नवंबर से फरवरी का समय महोबा घूमने के लिए सबसे आदर्श माना जाता है। इस दौरान मौसम काफी खुशगवार होता है।

महोबा इसलिए है प्रसिद्ध

महोबा मौसम

घूमने का सही मौसम महोबा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें महोबा

  • सड़क मार्ग
    महोबा नेशनल हाइवे 76 से अच्छे से जुड़ा हुआ है, जो शहर को जिले के सुपा, कुलपहाड़ आदि कस्बों से भी जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    महोबा-खजुराहो रेल मार्ग का उद्घाटन 2008 में किया गया था। दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों की कई ट्रेनें इस शहर से गुजरती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    महोबा से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट खुजराहो में है, जो कि 55 किमी दूर है। इसके अलावा सतना एयरपोर्ट भी है, जो 131 किमी दूर है। एयरपोर्ट से आप बस या टेक्सी के सहारे महोबा पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun