Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » माजुली » मौसम

माजुली मौसम

माजुली घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का होता है। इस दौरान यहां का तापमान काफी अनुकूल होता है। ठंड के समय में ब्रह्मपुत्र नदी भी काफी शांत हो जाती है, जिससे नाव पर सफर करना काफी सुरक्षित रहता है। ठंड के समय में सबसे ज्यादा पर्यटक माजुली आते हैं।

गर्मी

माजुली में गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होता है और मई तक रहता है। इस दौरान यूं तो तापमान 25 डिसे के आसपास रहता है, पर कभी-कभी यह 43 डिसे तक पहुंच जाता है। गर्मी के मौसम में वातावरण काफी गर्म हो जाता है और आर्दता भी होती है। मई और जून में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

मानसून

जुलाई से बरसात का मौसम शुरू हो जाता है जो कि सितंबर तक रहता है। बरसात के समय में यहां बाढ़ आना एक सामान्य बात है। इस मौसम में द्वीप का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो जाता है। हालांकि बरसात के समय यह द्वीप काफी खिल उठता है। जहां तक हो सके बरसात के समय में माजुली जाने से बचना चाहिए।

सर्दी

दिसंबर से जनवरी के दौरान पड़ने वाले ठंड में यहां का मौसम काफी खुशगवार रहता है। औसत तापमान 7 डिसे से 18 डिसे के बीच रहता है। माजुली की ठंड से निपटने के लिए हल्के ऊनी वस्त्र काफी होते हैं। चूंकि इस मौसम में बरसात काफी कम हो जाती है, इसलिए पूरा माजुली नए रंग-रूप में दिखाई पड़ता है।