Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मलयाट्टूर » मौसम

मलयाट्टूर मौसम

अत्यधिक गर्मीं और आद्रता गर्मियों के मौसम को कम अनुकूल बनाती हैं। जून और जुलाई में भारी वर्षा होती है और इस मौसम में यहाँ की सैर करना टालना चाहिए। मलयाट्टूर की सैर के लिए उत्तम समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का है। वे लोग जो मलयाट्टूर पेरुन्नाल में भाग लेने के इच्छुक हैं उन्हें अपनी यात्रा की योजना अप्रैल और मई के महीने के लिए करनी चाहिए।

गर्मी

गर्मियाँ मार्च में प्रारंभ होती है और मई तक रहती हैं। गर्मियों के महीने गर्म होते हैं और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाता है। मलयाट्टूर समुद्र तट के पास स्थित है और इसीलिए गर्मियों में यहाँ का तापमान आद्र होता है। इस समय के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

मानसून

मानसून का मौसम जून में प्रारंभ होता है और सितंबर में समाप्त होता है। मलयाट्टूर में अक्टूबर के महीने के दौरान उत्तर पश्चिम मानसून हवाओं से वर्षा होती है। यहाँ मानसून के दौरान बहुत अधिक वर्षा होती है। भारी वर्षा के कारण बाहरी गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती है; इस मौसम में यात्रा टालनी चाहिए।

सर्दी

मलयाट्टूर में ठंड का मौसम दिसंबर के महीने में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। वर्ष में इस समय मौसम हल्का और खुशनुमा होता है। ठंड के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। मलयाट्टूर की सैर के लिए यह सबसे उत्तम समय है।