Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मलयाट्टूर

मलयाट्टूर : जहाँ प्रकृति संस्कृति से मिलती है

14

मलयाट्टूर, एर्नाकुलम जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है जिसका नाम मलयालम शब्दों ‘माला’ अर्थात ‘पर्वत’, ‘अर्र’ अर्थात नदी और ‘उर’ अर्थात ‘स्थान’ पर पड़ा। यह छोटा परंतु सुंदर शहर पश्चिमी घाटों और पेरियार नदी के बीच स्थित है जो इसे भूमि, जल और पर्वत श्रृंखलाओं का संगम बिंदु बनाते हैं।

मलयाट्टूर शहर अपने प्राचीन कैथोलिक चर्चों के लिए प्रसिद्द है जो देवदूत सेंट थॉमस को समर्पित है। मलयाट्टूर न सिर्फ ईसाई लोगों का धार्मिक स्थान है बल्कि यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। इसके अल्वा सेंट थॉमस चर्च जो यहाँ का प्रमुख आकर्षण है, के अलावा यहाँ अन्य कई चर्च है जैसे चर्च ऑफ मेरी इम्मेक्युलेट और सेंट सेबस्टियन चर्च। दुर्गा देवी मंदिर एक अन्य धार्मिक स्थान है जो यात्रियों को आकर्षित करता है। मलयाट्टूर की यात्रा के दौरान महागनी थोटटम् और मूलमकुझे की भी सैर की जा सकती है।

देव भूमि के मौसम और ज़ायके

विश्वासी और पर्यटक पूरे वर्ष में कभी भी यहाँ की यात्रा करते हैं क्योंकि चर्च में कुछ न कुछ गतिविधियाँ चलती रहती हैं। परंतु वर्षा के लंबे मौसम में यहाँ की यात्रा टालनी चाहिए क्योंकि भारी वर्षा के कारण दृश्य स्थानों की सैर असंभव हो जाती है। ठंड का मौसम मलयाट्टूर की सैर के लिए उत्तम है क्योंकि तापमान खुशनुमा होता है। मलयाट्टूर कोच्चि से लगभग 47 किमी. की दूरी पर स्थित है और अपने पड़ोसी जिलों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

यहाँ बनाए जाने वाले खाने में ठेठ मलयालम ज़ायका होता है। खाद्य पदार्थों की और कॉफी की छोटी दुकानें इस स्थान की विशेषता है। त्योहारों के मौसम के दौरान जब शहर गतिविधियों से भरा होता है तब तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए खाद्य पदार्थों की अस्थाई दुकानें बनाई जाती हैं।

मलयाट्टूर इसलिए है प्रसिद्ध

मलयाट्टूर मौसम

घूमने का सही मौसम मलयाट्टूर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मलयाट्टूर

  • सड़क मार्ग
    मलयाट्टूर रास्ते द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कोच्चि बस स्टैड से मलयाट्टूर के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध है। कोच्चि केरल के अन्य भागों से और कुछ प्रमुख दक्षिण भारतीय शहरों से रास्ते द्वारा जुड़ा हुआ है। इस छोटे शहर के लिए केरल राज्य परिवहन की बसें (केएसआरटीसी) भी उपलब्ध हैं और टिकट सस्ती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मलयाट्टूर का निकटतम रेलवे स्टेशन एर्नाकुलम है। एर्नाकुलम से सभी प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा उपलब्ध है। यहाँ से उपलब्ध नियमित रेल सेवा केरल के अन्य सभी क्षेत्रों को इस स्थान से जोड़ती है। वे लोग जो रेल द्वारा पहुँचते हैं वे टैक्सी या रिक्शे के द्वारा मलयाट्टूर पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मलयाट्टूर का निकटतम हवाई अड्डा कोच्चि अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वे लोग जो हवाई मार्ग द्वारा यहाँ पहुँचते हैं वे हवाई अड्डे से मलयाट्टूर के लिए टैक्सी ले सकते हैं। मलयाट्टूर हवाई अड्डे से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। हवाई अड्डे से पहाड़ी तक टैक्सी का किराया लगभग 400 रूपये है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun