मालशेज़ घाट में हरिश्चंद्रगढ़ किला एक ऐतिहासिक स्मारक है जो छठीं शताब्दी में बनाया गया था। 1424 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह किला साहसिक पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्द ट्रेकिंग स्थल है। यह भव्य किला प्रकृति प्रेमियों और साहसिकों के लिए एक चुनौती साबित होता है।
इसके पास ही हरिश्चंद्रगढ़ चोटी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जब आप वहाँ हैं तब एक सिक्के को गिराईये। चट्टानों के अर्धवृत्ताकार आकार के कारण सिक्का न सिर्फ गुरुत्वाकर्षण का विरोध करता है बल्कि यहाँ वायुमंडलीय दबाव कम होने के कारण उछल कर ऊपर भी आता है।
ऐसा विश्वास है कि इस किले का निर्माण कलचुरी वंश के तहत हुआ था। किले के परिसर में भगवान विष्णु को समर्पित एक सुंदर मंदिर है। पास स्थित बौद्ध गुफाएं एक अन्य प्रमुख आकर्षण स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications