मंडी आने का बेस्ट मौसम पर्यटकों के लिए मार्च से अक्टूबर के दौरान का है। इस पीरियड में पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मंडी में अप्रैल से जून तक काफी गर्मी पड़ती है। इस दौरान यहां का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
जुलाई से सितम्बर के दौरान यहां औसत बारिश होती है।
मंडी में नवंबर से फरवरी तक सर्दी का मौसम रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम और 6.6 डिग्री तक न्यूनतम रहता है।