जामी मस्जिद का निर्माण, 1454 में गौरी राजवंश के शासकों के द्वारा करवाया गया है जो आज भी इतिहास का एक मूक दर्शक बनकर खड़ा है। यह स्थल, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है। यहां के खंभे और रास्ते, मसिजद के बारे में आत्मविश्लेषण करने का समय प्रदान करते है और जीवन के व्यस्त समय के बीच में आपको शांति प्रदान करते है। इस इमारत की भव्यता दमिश्क की महान मस्जिद की याद ताजा करती है।
मस्जिद की वास्तुकला, पश्तुन शैली को दर्शाती है और जामी मस्जिद का शाब्दिक अर्थ होता है - महान मस्जिद। विशाल आकार के बावजूद, मस्जिद की वास्तुकला की सादगी बरकरार है और इसे देखने के लिए प्रोत्साहित करती है।
मस्जिद में बड़ा सा आंगन, कई खंभे और विशाल प्रवेश द्वार बने हुए है जो पुराने समय से ही जस के तस खड़े है। अगर धर्म कोई कारण नहीं है तो पर्यटक इस मस्जिद की भव्य संरचना और वैभव की गुंज पर खड़ी मस्जिद को देखने के लिए जा सकते है जो उनके लिए अचछा अनुभव होगा।



Click it and Unblock the Notifications